फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में क्लर्कों की भर्ती, 105 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक, राजकोट (गुजरात) में 105 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 45 पद व क्लर्क के 60 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।

अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 01 जनवरी, 2015 से 15 जनवरी, 2015 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://sgbrrb.org/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें