नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में योग्य उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट के कुल 1000 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों को भरने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास (कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ) रखी गयी है।
उच्च शैक्षिक योग्यता धारक आवेदकों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।