फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुद्दुचेरी सरकार ने पुलिस विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए पुलिस कांस्टेबल (महिला) के कुल 100 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में सामान्य वर्ग के 50 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 31 पद, अनुसूचित जाति के 16 पद व अन्य 03 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं या समकक्ष रखी गयी है।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई 154 सेमी. तथा वजन 45 किग्रा. होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'द सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (हेडक्वार्टर), न. 2, दुमास गली, पुद्दुचेरी' पर रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से 31 दिसंबर, 2014 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://police.pondicherry.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें