फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा एंट्री ऑपरेटर की सीधी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आईटी, चंडीगढ़ (एसपीआईसी) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। डीईओ के पद के लिए कुल 18 रिक्तियां जारी की गई हैं। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 350 रुपये डिमांड ड्राफ्ट अथवा नकद साक्षात्कार के समय जमा कराना होगा। शैक्षिक योग्यता के तहत डीईओ पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारक हो। इसके साथ ही आवेदक ने एक वर्ष का डाटा एंट्री ऑपरेटर का कोर्स किया हो तथा इसमें किसी संस्थान में कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव रखता हो।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

आवेदक कंप्यूटर पर एमएस ऑफिस में कार्य करने में दक्ष हो। आवेदक की टाइपिंग स्पीड 8,000 की डिप्रेसन प्रति घंटे की होनी चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों को 30 अंकों का एमएस ऑफिस और 20 अंकों का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में पास उम्मीदवार को ही साक्षात्कार का अवसर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र की दो प्रति का प्रिंट लेकर रखें। एक प्रति साक्षात्कार के समय जमा कराना होगा। इस पद पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसपीआईसी की वेबसाइट http://www.spicindia.com/posts/detail/115 पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें