फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना 10वीं पास किए भी कमा सकते हैं हजारों की रकम, ये रहा सुनहरा मौका

Mon, 24 Sep 2018 04:13 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
job
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रोजगार की तालाश एक बेहद मुश्किल काम है। साथ ही आजकल सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे क्षेत्र के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप 10वीं पास भी नहीं हैं तब भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिलीवरी ब्वॉय करियर के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
job
ये रही जानकारी

आजकल सभी ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा महत्व देते हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र में नौकरी की ज्यादा संभावनाएं हैं। यदि आप घूमने और नई चीजों के बारे में जानने का शौक रखते हैं तो यह फील्ड आपके लिए ही है। न जाने कितनी कंपनियां एक अच्छे और स्मार्ट डिलीवरी ब्वॉय की तालाश में हैं। आइये जानते हैं, डिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए किन बातों का रखना होगा ध्यान।
विज्ञापन

3 of 6
कैसे मिलेगी जॉब
आजकल हर कंपनी की अपनी एक वेबसाइट होती है। इच्छुक लोग उस वेबसाइट पर लॉगिन कर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप डायरेक्ट कंपनी में जाकर इंटरव्यू दे सकते हैं।

सैलरी में मुनाफा
9 से 11 घंटे काम करके आप महीने में 50 से 60 हजार तक कमा सकते हैं।

4 of 6
जॉब
डिलीवरी ब्वॉय का काम

कंपनियों में दिए ऑर्डर को कस्टमर द्वारा दिए पते पर पहुंचाना इनका मुख्य काम होता है। ये एक दिन में कम से कम 50 - 100 पैकेज डिलिवर करते हैं। ज्यादातर कंपनिया अपने डिलिवरी बॉय को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तक ही भेजती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
job
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं अप्लाई-

उभर रहे इस क्षेत्र में फूड डिलीवरी एक अच्छा ऑप्शन है। मल्टीनेशनल कंंपनियां जैसे मैकडोनल, केएफसी, डोमीनोज आदि अपने ऑनलाइन कस्टमर्स की मांग को पूरा करने के लिए डिलीवरी ब्वॉय को हायर करती हैं। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे- अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील आदि के लिए भी डिलीवरी ब्वॉय की अहम भूमिका होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
edf
जरूरी योग्यता

- इसके फील्ड में किसी डिग्री या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है।
- अच्छी पर्सनालिटी के साथ कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना जरूरी है।
- अगर आपकी कम्युनिकेशंंस स्किल्स बेहतर है तो आप आसनी से इस जॉब को पा सकते है।
- कई कंपनियां ऐसी हैं जो केवल उन लोगों को हायर करती हैं जिनके पास अपना व्हीकल हो।
- ड्राइविंग लाइसेंस होने के साथ-साथ डिलीवरी ब्वॉय को लोकेशंस की जानकारी होनी चाहिए।
- अग्रेंजी भाषा में पकड़ अच्छी हो तो आपको इस फील्ड में अच्छी हाइक मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें