गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : ANI
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा, "सरकार अगले छह महीनों में 6,000 से 8,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी।"
इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास पर भी जोर
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि बेहतर सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों, पुलों और एलिवेटेड कॉरिडोर से गोवा में लोगों का सफर पहले के मुकाबले आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पणजी के पास बना पोरवोरिम एलिवेटेड कॉरिडोर गणेश चतुर्थी से पहले आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दक्षिण गोवा में नए बोरिम पुल की आधारशिला भी जल्द रखी जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। सामाजिक विकास की बात करते हुए सावंत ने कहा कि गोवा देश का पहला राज्य है, जहां खुशी सूचकांक को अपनाया गया है।