फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: नौकरी के लिहाज से शीर्ष-10 में भारत की पांच कंपनियां, माइक्रोसॉफ्ट पहले स्थान पर

Fri, 22 Jul 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में टाटा समूह की तीन कंपनियां हैं। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) सातवें स्थान पर, टाटा स्टील आठवें स्थान पर और टाटा पावर नौवें स्थान पर है। दसवें पर सेमसंग है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pexels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी करने के लिहाज से भारत में माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। हालांकि, ऐसी शीर्ष-10 कंपनियों में से 5 घरेलू हैं। मर्सिडीज बेंज इस मामले में दूसरे स्थान और अमेजन इंडिया तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2022 की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में टाटा समूह की तीन कंपनियां हैं। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) सातवें स्थान पर, टाटा स्टील आठवें स्थान पर और टाटा पावर नौवें स्थान पर है। दसवें पर सेमसंग है। इन कंपनियों का चयन वित्तीय स्थिति, मजबूत प्रतिष्ठा और आकर्षक वेतन और लाभ के पैमाने पर किया गया है। एजेंसी

24 फीसदी कर्मचारियों ने बदली नौकरी
सर्वे के अनुसार, भारत में करीब 24 फीसदी कर्मचारियों ने 2021 की अंतिम छमाही में अपनी नौकरी बदल दी थी। जनवरी से मार्च के दौरान किए गए सर्वे में हर तीन में से एक कर्मचारी (37 फीसदी) ने कहा कि वे 2022 की पहली छमाही में अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें