25 पद अनारक्षित :
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। परिवीक्षाधीन अधिकारियों के कुल 58+1+4 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 25 पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जनवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2021 है। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700/- रुपए की फीस जमा करनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 125/- रुपए है। परिवीक्षाधीन अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च को :
चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अप्रैल में साक्षात्कार होंगे और अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना में निर्धारित योग्यताएं, वेतनमान, आवेदन शुल्क समेत सभी जरूरी जानकारियां मौजूद हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
ecgc.in पर जाएं।