दिल्ली स्थित DESIDOC में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का मौका
दिल्ली स्थित DESIDOC ने कुल 20 अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| विषय |
रिक्तियां |
| लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस |
16 |
| कंप्यूटर साइंस |
2 |
| फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी |
2 |
| कुल |
20 |
कौन कर सकता है आवेदन?
केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2024 या 2025 में अपनी संबंधित डिग्री/डिप्लोमा पूरी की हो। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। जिन उम्मीदवारों के पास एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव है, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।
शैक्षणिक योग्यता
लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस
- स्नातक डिग्री के साथ लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में डिग्री अनिवार्य।
कंप्यूटर साइंस
- बीई (कंप्यूटर साइंस) या 3 वर्षीय डिप्लोमा।
फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी
- 3 वर्षीय डिप्लोमा या ITI प्रमाणपत्र।
आयु सीमा
अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर डाक या व्यक्तिगत रूप से निम्न पते पर भेजना होगा-
Director, DESIDOC, Metcalfe House, Civil Lines, Delhi – 110054
लिफाफे पर संबंधित विषय (Subject) का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा। विज्ञापन 10 जून 2026 को जारी किया गया है और आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर जमा करना होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
DRDO DESIDOC Apprenticeship 2026 Notification PDF
पुणे स्थित ARDE में छह माह की पेड इंटर्नशिप
भारतीय सशस्त्र बलों के लिए हथियार प्रणालियों के डिजाइन और विकास में अग्रणी डीआरडीओ की प्रयोगशाला ARDE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छह महीने की पेड इंजीनियरिंग इंटर्नशिप की घोषणा की है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए कुल 40 सीटें उपलब्ध हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| इंजीनियरिंग शाखा |
सीटें |
| मैकेनिकल / आर्मामेंट / प्रोडक्शन |
16 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्युनिकेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन / एम्बेडेड सिस्टम्स |
8 |
| एआई एवं एमएल / डेटा साइंस / सिस्टम्स इंजीनियरिंग |
7 |
| एयरो इंजीनियरिंग / रॉकेट प्रोपल्शन |
5 |
| इलेक्ट्रिकल / पावर इंजीनियरिंग |
2 |
| मैटेरियल साइंस / इंजीनियरिंग |
2 |
| कुल |
40 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- बीई/बीटेक के नियमित 7वें या 8वें सेमेस्टर के छात्र।
- एमटेक के प्रथम या द्वितीय वर्ष के छात्र।
- सभी पूर्व सेमेस्टरों में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना आवश्यक।
- किसी भी विषय में बैकलॉग वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
-
आयु सीमा
20 जून 2026 तक उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित इंटर्न को 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो किश्तों में 15,000-15,000 रुपये के रूप में दी जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार प्रत्येक माह कम से कम 15 कार्य दिवस पूरे करे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम |
तिथि |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
5 जुलाई 2026 |
| चयन की सूचना |
20 जुलाई 2026 |
| इंटर्नशिप शुरू |
30 जुलाई 2026 |
DRDO ARDE Paid Internship 2026 Notification PDF