फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Vacancy: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चल रही है भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 11 Jun 2026 04:23 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab and Haryana HC Recruitment: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सफाई सेवक और माली के कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

High Court Vacancy 2026: चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सफाई सेवक और माली के पदों भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

 
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 167 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 75 पद सफाई सेवक (Safai Sewak) और 92 पद माली (Mali) के हैं।

माली के कुल पद

वर्ग रिक्तियां
सामान्य श्रेणी 74
एससी/एसटी/बीसी 09
पूर्व सैनिक 05
दिव्यांग व्यक्ति - कम दृष्टि 01
दिव्यांग व्यक्ति - बधिर और मूक 01
दिव्यांग व्यक्ति - बौद्धिक रूप से अक्षम/चुनौतीपूर्ण (मध्यम बुद्धि-क्षमता वाले) 01
दिव्यांगजन - योग्यता के आधार पर (उपरोक्त 3 दिव्यांगजन श्रेणियों को मिलाकर) 01
कुल 92

सफाई सेवक के कुल पद

वर्ग रिक्तियां
सामान्य श्रेणी 60
एससी/एसटी/बीसी 08
पूर्व सैनिक 04
दिव्यांग व्यक्ति - कम दृष्टि 01
दिव्यांग व्यक्ति - बधिर और मूक 01
दिव्यांग व्यक्ति - बौद्धिक रूप से अक्षम/चुनौतीपूर्ण (मध्यम बुद्धि-क्षमता वाले) 01
कुल

कौन कर सकता है आवेदन?

  • माली पद के लिए वरीयता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बागवानी (Horticulture) में डिप्लोमा प्राप्त करने वाले या माली के रूप में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सफाई सेवक पद के लिए वरीयता: सफाई सेवक (सफाईकर्मी) के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी।
  • सफाई सेवक (Safai Sewak) और माली (Mali) दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी तथा संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। वरीयता का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने बागवानी में डिप्लोमा और/या संबंधित पद पर 3 वर्ष का आवश्यक अनुभव 30 जून 2026 (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि) तक प्राप्त कर लिया हो।
विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना भर्ती अधिसूचना में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General) तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बाहर के सभी उम्मीदवार 700
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी वर्ग के उम्मीदवार 600
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) 600
40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार 600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें