किन विभागों में निकली भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे।
विभागवार रिक्तियों की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 20 पद, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 20 पद और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- भर्ती के लिए B.Tech./B.E., M.Tech. और M.Sc. (Electronics) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- B.Tech./B.E. के वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने तीसरा वर्ष या छठा सेमेस्टर पूरा कर लिया है या जुलाई 2026 तक पूरा करने वाले हैं।
- वहीं M.Tech./M.Sc. (Electronics) के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहला वर्ष या दूसरा सेमेस्टर पूरा कर लिया है या जुलाई 2026 तक पूरा कर लेंगे।
- उम्मीदवारों का AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है। साथ ही 10 अंकों के स्केल पर न्यूनतम 7.0 CGPA होना चाहिए।
- इसके अलावा डिग्री के पहले पांच सेमेस्टर में किसी भी विषय में बैकलॉग या फेल नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा का कोई जिक्र नहीं किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में किसी प्रकार की न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित उम्मीदवारों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त 15,000 रुपये तीन महीने की इंटर्नशिप पूरी होने के बाद दी जाएगी। दूसरी किस्त 15,000 रुपये छह महीने पूरे होने के बाद मिलेगी। हालांकि, स्टाइपेंड पाने के लिए उम्मीदवार की महीने में कम से कम 15 दिन उपस्थिति अनिवार्य होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। चयनित छात्रों को 15 जुलाई 2026 तक सूचना दी जाएगी। वहीं, इंटर्नशिप ट्रेनिंग 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
ऐसे करें आवेदन
- इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in/drdo/careers पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी संलग्न करें।
- उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा।
ध्यान रहे कि आवेदन 30 जून 2026 तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।