| आयोजन |
तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
28 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
20 मई 2026 (रात 11:59 बजे) |
| सुधार विंडो |
अंतिम तिथि के बाद 4 दिनों तक (शुल्क सहित) |
| पात्रता की कट-ऑफ तिथि |
20 मई 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आयु गणना तिथि |
1 जनवरी 2026 |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसमें परीक्षा शुल्क 100 रुपये और प्रक्रमण (प्रोसेसिंग) शुल्क 700 रुपये शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
अगर उम्मीदवार आवेदन करने के बाद किसी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं, तो उनके लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी। इस दौरान फॉर्म में बदलाव करने के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त सुधार शुल्क देना होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी योजना 2025 के तहत हर महीने 18,000 रुपये की फिक्स सैलरी दी जाएगी, जो एक निश्चित (समेकित) राशि होगी।