फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Job Mela: नियोक्ताओं को 15 मार्च तक करना होगा पंजीकरण, जानें पिछले साल कौन सी कंपनियां हुई थीं शामिल

Thu, 26 Feb 2026 06:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय 20 मार्च को जॉब मेले आयोजित करेगा। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस ड्राइव में यूजी और पीजी के छात्र भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक खुला है। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ऑफर देंगी।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से 20 मार्च को 'जॉब मेला: इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट' आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए होगा। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न संगठनों को अलग-अलग विषयों के छात्रों से जोड़ने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

15 मार्च तक कंपनियां कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन

इच्छुक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के इस जॉब मेले में भाग ले सकेंगे। नियोक्ता कंपनियां 15 मार्च तक आधिकारिक लिंक के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल को उम्मीद है कि प्रमुख संगठन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और जॉब मेला 2026 को सफल बनाएंगे।

उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत जुड़ाव

डीयू द्वारा आयोजित यह जॉब मेला उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक कदम है। इसके माध्यम से छात्रों को गुणवत्ता वाली इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां लेंगी भाग

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जॉब मेले में कई क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें शामिल हैं:
  • कॉरपोरेट कंपनियां
  • स्टार्ट-अप
  • गैर-लाभकारी संगठन (Non-Profits)
  • कंसल्टेंसी फर्म
  • रिसर्च संगठन
  • सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां (PSUs)

पिछले वर्ष भी हुआ था जॉब मेले का आयोजन

डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से पिछले वर्ष भी जॉब मेला आयोजित किया गया था। कुल 61 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें से 47 ने ऑफलाइन और 14 ने ऑनलाइन भाग लिया। इस मेले में 500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

जॉब मेला 2025 में शामिल प्रमुख कंपनियां

जॉब मेला 2025 में जिन कंपनियों ने भाग लिया, उनमें शामिल थीं:
  • Muthoot Finance
  • AXIS IIT/NEET
  • Bajaj Capital
  • PCI India
  • Stubborn Factory
  • Bajaj Allianz
  • TCS
  • Amazon
  • Zomato
  • HDFC Bank
  • Physics Wallah
  • Tech Mahindra

इनमें से 20 कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर दिए, जबकि 10 कंपनियों ने इंटर्नशिप ऑफर प्रदान किए। इस जॉब मेले में शामिल होने के लिए नियोक्ता कंपनियों/संगठनों को निर्धारित समय सीमा तक पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया में एक गूगल फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें