फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Result 2026: डीडीए ने जारी किया जेई सिविल और पटवारी भर्ती का रिजल्ट, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

Sun, 22 Mar 2026 11:46 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DDA JE Civil Patwari Result 2026: डीडीए ने जेई सिविल और पटवारी भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगा। रिजल्ट पीडीएफ में चयनित अभ्यर्थियों के नाम दिए गए हैं। दोनों सूचियां नीचे उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DDA JE Civil Patwari Result: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने डायरेक्ट भर्ती 2025 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) और पटवारी पदों के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, आवेदन नंबर, नाम, पिता का नाम, श्रेणी (कैटेगरी) और प्राप्त अंक जैसी जानकारी दी गई है।

रिजल्ट में क्या जानकारी दी गई है?

जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सीबीटी का नॉर्मलाइज्ड स्कोर (150 में से) दिया गया है। वहीं, पटवारी पद के लिए कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट का नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अन्य विषयों का सीबीटी नॉर्मलाइज्ड स्कोर (180 में से)

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 1 उम्मीदवार और पटवारी के 6 उम्मीदवारों को अलग-अलग कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया है।

आगे की प्रक्रिया

प्रोविजनल (अस्थायी) रूप से चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज आगे की प्रक्रिया के लिए पर्सनल ब्रांच-II को भेज दिए गए हैं। ध्यान रखें कि यह सिर्फ अस्थायी चयन सूची है। अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी जांच के बाद ही होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। साथ ही, आगे की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट की कॉपी संभालकर रखें और दस्तावेज सत्यापन के लिए तैयार रहें।

जेई सिविल मेरिट लिस्ट पीडीएफ...

पटवारी मेरिट लिस्ट पीडीएफ...

चयनित उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

अगर किसी उम्मीदवार के पते या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई बदलाव होता है, तो उसे रिजल्ट जारी होने के 7 दिनों के अंदर लिखित रूप में सूचना देनी होगी।

यह सूचना नीचे दिए गए पते पर भेजनी होगी:

डिप्टी डायरेक्टर (Personnel-II)
B ब्लॉक, चौथी मंजिल, विकास सदन
INA, नई दिल्ली – 110023
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • “Jobs” या “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • JE Civil या Patwari Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल खोलें।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें