फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Constable Operator 2026: पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की अंतिम तिथि करीब, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

Sun, 29 Mar 2026 07:39 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Bihar Police Constable 2026: केंद्रीय चयन पर्षद की बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। 993 पदों पर भर्ती होनी है। 12वीं पास उम्मीदवार जल्द आवेदन करें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर समस्या आ सकती है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार की ओर से पुलिस विभाग में कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है।

विज्ञापन


उम्मीदवार 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 23 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
 
विवरण जानकारी
संस्था केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
पद का नाम कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर / स्पेशल ब्रांच / GD)
कुल पद 993 (संभावित)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) पास
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PST/PET, दस्तावेज सत्यापन
नौकरी स्थान बिहार
 

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता:
  • उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार):
  • सामान्य (पुरुष/महिला): 18 से 25 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (पुरुष): 18 से 27 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (महिला): 18 से 28 वर्ष
  • एससी/एसटी (पुरुष/महिला): 18 से 30 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET)
  • दस्तावेज सत्यापन

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Bihar Police' या 'Special Branch' टैब पर क्लिक करें।
  • 'Advt. No. 01/2026 – Apply Online for Constable Operator' लिंक चुनें।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें