फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRB GD Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल की भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Sun, 29 Mar 2026 07:11 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IRB GD Constable Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश में आईआरबी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 984 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीएसटी, पीईटी और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSSB IRB GD Constable Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने इंडियन रिजर्व बटालियन (सामान्य ड्यूटी) कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य की यूनिफॉर्म सर्विसेज में कुल 984 ग्रुप सी पदों को भरा जाएगा। इन पदों में कांस्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड जैसे पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिन्होंने कम से कम कक्षा 10 (मैट्रिक) पास कर लिया है और पुलिस या अन्य यूनिफॉर्म फोर्स में नौकरी करना चाहते हैं।

पदों का विवरण और वैकेंसी वितरण

इस भर्ती में कुल 984 पद उपलब्ध हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:
  • इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) में कांस्टेबल बैंड के लिए 44 पद
  • इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) कांस्टेबल के लिए 236 पद
  • कांस्टेबल बग्लर के लिए 2 पद
सिविल पुलिस में भी बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं, जिनमें:
  • महिला उम्मीदवारों के लिए 170 पद
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए 216 पद
इसके अलावा:
  • फायरमैन के लिए 73 पद
  • स्पेशल टाइगर गार्ड (STPF) के लिए 243 पद

इतना मिलेगा वेतन

इन सभी पदों के लिए वेतन पे लेवल-3 के तहत दिया जाएगा, जिसमें 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतनमान होगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है।
  • बैंड और बग्लर पद के लिए उम्मीदवारों को संगीत का ज्ञान होना चाहिए।
  • अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।

आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
  • कांस्टेबल पद के लिए: 18 से 22 वर्ष
  • फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड के लिए: अधिकतम आयु 32 वर्ष तक रखी गई है
 
 

शारीरिक मानक (Physical Standards)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक इस प्रकार हैं:
  • ऊंचाई: 152 से 165 सेमी के बीच
  • छाती: 79 से 84 सेमी के बीच

इसके अलावा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़ और कूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी:
  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और कुल 200 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में पास होंगे, उन्हें आगे ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी, लेकिन बाकी सभी चरणों को पास करना भी जरूरी होगा।
  • लिखित परीक्षा की तिथि: 10 मई 2026
  • पीईटी और पीएसटी की शुरुआत: 25 मई 2026 से
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य (UR) उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और APST उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल (वापस न होने वाला) होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय एक मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें