फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

College Tips: कॉलेज नौकरी पाने का जरिया नहीं, ये है पहचान और जुनून को निखारने का मंच; इन बातों का रखें ख्याल

Sat, 12 Jul 2025 02:50 PM IST
शिवम गर्ग माइकल गोन्चर, द न्यूयॉर्क टाइम्स

सार

Pre-Professional Pressure: कॉलेज में आपका उद्देश्य अपनी शैक्षणिक रुचियों की तलाश करना होना चाहिए, भले ही वे सीधे तौर पर आपके कॅरिअर से न जुड़ी हों? प्री-प्रोफेशनल दबाव आपके ऊपर हावी न होने पाए, इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
Career Tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Job Pressure on Students: आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कॉलेज के छात्रों पर नौकरी पाने की होड़ इतनी हावी हो गई है कि वे अनावश्यक दबाव महसूस करने लगे हैं। इसे ‘प्री-प्रोफेशनल प्रेशर’ के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी मानसिकता है, जिसमें छात्र महसूस करते हैं कि कॉलेज ही नौकरी पाने का एकमात्र मंच है। 

विज्ञापन


ऐसे में, यदि वे स्नातक में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों से इतर अन्य विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें कमतर आंका जाएगा। बेशक स्नातक होने के बाद एक सुरक्षित और अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन क्या यही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए? बिल्कुल नहीं। 

इसके बजाय कॉलेज में आपका उद्देश्य अपनी शैक्षणिक रुचियों की तलाश करना होना चाहिए, भले ही वे सीधे तौर पर आपके कॅरिअर से न जुड़ी हों? प्री-प्रोफेशनल दबाव आपके ऊपर हावी न होने पाए, इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा।

पहला लक्ष्य पढ़ाई हो

बड़ी कंपनियों में नौकरी करना हर छात्र का ख्वाब होता है। इसी वजह से वे कॉलेज के पहले साल से ही विभिन्न कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रमों में शामिल होने लगते हैं। इन कार्यक्रमों की चकाचौंध और परिणामों को देखकर वे फिजूल का दबाव महसूस करने लगते हैं। बेशक आप ऐसे प्रोग्राम में शामिल हों, लेकिन महज अनुभव लेने के लिए। कॉलेज के तीसरे साल से पहले नौकरी के ख्याल और दबाव को खुद पर हावी न होने दें। शुरुआती तीन साल अपना ध्यान पढ़ाई पर ज्यादा केंद्रित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुचियों का लुत्फ उठाएं

आपको कॉलेज केवल अच्छे ग्रेड या बेहतर नौकरी पाने के उद्देश्य से नहीं जाना चाहिए, बल्कि इसका इस्तेमाल खुद को और अपने रिज्यूमे को परफेक्ट बनाने के लिए भी करना चाहिए। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और वर्कशॉप्स के माध्यम से सीखने की कोशिश करें, ताकि आगे चलकर आपको नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही, अपनी रुचियों को दबाने की बजाय उनका खुलकर लुत्फ उठाएं।

आत्ममंथन करें

आपको चाहिए की कॉलेज में दाखिला लेने से पहले खुद का आत्ममंथन करें। इसके लिए अपने आप से पूछें कि कॉलेज से आप क्या पाना चाहते हैं, सिर्फ नौकरी या खुद का संपूर्ण विकास? कॉलेज में बिताया गया समय एक ऐसी यात्रा होती है, जिसमें आप खुद को जानने, काबिल बनने और समाज में सार्थक योगदान देने की क्षमता का विकास करते हैं।

अभिभावकों की भूमिका

अंत में, अभिभावकों को भूमिका भी बेहद अहम हो जाती है कि वे अपने बच्चों पर नौकरी का अनावश्यक दबाव न बनने दें। उन्हें चाहिए कि वे उनकी रुचियों और खुशियों को प्राथमिकता दें, न कि केवल सुरक्षित कॅरिअर विकल्पों को। उन्हें को वह करने दें, जिससे वे खुश और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें