आवेदन शुल्क
कोचीन शिपयार्ड आईटीआई वर्कमैन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जाएगा (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए)। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं।
- वेबसाइट के ‘Career’ पेज पर जाकर ‘CSL, Kochi’ विकल्प चुनें
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके एक बार पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- लॉगिन करें, वांछित पद/ट्रेड का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे फोटो, हस्ताक्षर, SSLC, ITI सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबी प्रमाण पत्र।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद, आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।