किन पदों पर होगी भर्ती और सैलरी कितनी मिलेगी?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न अकादमिक और टेक्निकल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण और सैलरी इस प्रकार है:
| पद का नाम |
रिक्तियां |
मासिक वेतन (रुपये में) |
| सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल) |
2 |
1,00,000 |
| कंसल्टेंट (टेक्निकल) |
5 |
80,000 |
| सीनियर कंसल्टेंट (अकादमिक) |
6 |
1,00,000 |
| कंसल्टेंट (अकादमिक) |
21 |
80,000 |
| डेटा एनालिस्ट / मोबाइल ऐप डेवलपर |
2 |
68,000 |
| 3D ग्राफिक डेवलपर / एनिमेटर / ग्राफिक डिजाइनर |
4 |
50,000 |
| कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल) |
1 |
42,000 |
| प्रोग्रामर (VAPT Analyst) |
3 |
50,000 |
| कुल पद |
44 |
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में B.E./B.Tech, M.Tech, MCA या M.Sc (CS/IT) के साथ अनुभव जरूरी है।
- अकादमिक पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, M.Ed. और कई पदों पर NET/SET/SLET की योग्यता मांगी गई है।
- डेटा एनालिस्ट, मोबाइल ऐप डेवलपर, ग्राफिक डिजाइनर और प्रोग्रामर पदों के लिए संबंधित डिग्री के साथ अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमा
- अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और फैकल्टी के लिए कुछ पदों पर अधिकतम आयु 65 से 70 वर्ष तक रखी गई है।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
पात्रता मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए
आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल इन चरणों के आधार पर किया जाएगा-
- ऑनलाइन आवेदन की जांच
- दस्तावेज सत्यापन
- वॉक-इन इंटरव्यू
- योग्यता और अनुभव के आधार पर अंतिम चयन
इंटरव्यू कहां होगा?
सभी इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित CIET-NCERT परिसर में आयोजित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए तय तारीख पर सुबह 9.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इंटरव्यू के लिए निर्धारित परिसर का पता है:
Section Officer (Planning & Research Division)
Room No. 242, 2nd Floor,
CIET, Chacha Nehru Bhawan,
NCERT, New Delhi - 110016