दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी जानकारी
चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल प्रमाणपत्र जैसे 10वीं की मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, PwBD प्रमाणपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे।
बीडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर अप्रेंटिस के रूप में पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Enrollment ID के साथ अपना रिज्यूमे/सीवी ईमेल के जरिए hrkbu-app@bdl-india.in पर भेजना होगा। आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार 040-24587917 पर संपर्क कर सकते हैं।