भौतिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों को भौतिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होती है।
- PST: पीएसटी के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी, छाती 80 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) और ऊंचाई के अनुसार वजन होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी और ऊंचाई के अनुरूप वजन अनिवार्य है।
- PET: पीईटी में पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होती है। इसके अलावा लंबी कूद और ऊंची कूद के मानक भी निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।
लिखित परीक्षा पैटर्न
बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ/आरएम की लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है। इस परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।