किन जानकारियों में किया जा सकता है सुधार?
UPPRPB द्वारा दी गई करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में कुछ सीमित जानकारियों में ही सुधार कर सकते हैं। आमतौर पर इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और अन्य ऐसे कॉलम शामिल होते हैं, जिन्हें बोर्ड ने एडिट के लिए अनुमति दी है।
हालांकि, नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण नंबर या अन्य महत्वपूर्ण पहचान से जुड़ी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी जा सकती है। किस जानकारी में सुधार संभव है, यह पूरी तरह बोर्ड द्वारा निर्धारित विकल्पों पर निर्भर करेगा, जो लॉगिन के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।
चयन प्रक्रिया
यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) शामिल होती है।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
- सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
- दौड़: 4.8 किलोमीटर, समय सीमा 28 मिनट
महिला अभ्यर्थियों के लिए
- न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
- न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
- दौड़: 2.4 किलोमीटर, समय सीमा 16 मिनट
एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के अभ्यर्थियों को लंबाई और सीने में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी