BPSCL Assistant Manager Vacancy: बीपीएससीएल भर्ती की लास्ट डेट क्या है और वैकेंसी कितनी है?
बीपीएससीएल ने भर्ती की अधिसूचना 9 फरवरी, 2026 को जारी की और पंजीकरण प्रक्रिया भी तभी से चालू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्रबंधक (बॉयलर संचालन अभियंता) (ई-1 ग्रेड) के कुल 15 पदों को भरा जाएगा।
| घटना |
तिथि |
| पंजीकरण शुरू |
9 फरवरी, 2026 |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि |
5 मार्च, 2026 |
| सीबीटी/साक्षात्कार |
बाद में सूचित किया जाएगा |
BPSCL Assistant Manager Salary: बीपीएससीएल सहायक मैनेजर की सैलरी कितनी होती है?
असिस्टेंट मैनेजर (BOE) पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में E-1 ग्रेड के तहत 50,000 से 1,60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। एक साल की प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद वेतन बढ़ाकर 60,000 से 1,80,000 रुपये कर दिया जाएगा।
| पद का नाम |
ग्रेड |
प्रोबेशन के दौरान वेतनमान |
प्रोबेशन पूरा होने के बाद वेतनमान |
| असिस्टेंट मैनेजर (BOE) |
E-1 |
₹50,000 - ₹1,60,000 |
₹60,000 - ₹1,80,000 |
बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते के अलावा कर्मचारियों को कंपनी के नियमों के अनुसार पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, कैफेटेरिया परक्विजिट्स और अन्य लाभ मिलेंगे। अगर कंपनी की ओर से आवास नहीं मिलता है तो एचआरए दिया जाएगा, लेकिन कंपनी आवास मिलने पर एचआरए नहीं मिलेगा और बिजली-पानी व अन्य खर्च कर्मचारी को देने होंगे।
यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में 2.80 लाख तक सैलरी वाली नौकरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन
BPSCL Assistant Manager Eligibility: बीपीएससीएल भर्ती का फॉर्म कौन भर सकता है?
जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में बीई/बीटेक की डिग्री के साथ बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर (बीओई) प्रमाणपत्र है, वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा और आवश्यक योग्यता इस प्रकार है:
| पोस्ट का नाम |
आयु सीमा (05.03.2026 तक) |
आवश्यक योग्यता |
| सहायक प्रबंधक (बीओई)(ई-1) |
अधिकतम 30 वर्ष |
- सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल/पावर प्लांट/प्रोडक्शन/इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बी.ई./बी.टेक की डिग्री।
- सामान्य वर्ग/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए सभी सेमेस्टरों का औसत मिलाकर न्यूनतम 65% अंक; अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 55% अंक।
- केंद्रीय/राज्य बॉयलर बोर्ड द्वारा जारी बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर (बीओई) प्रमाणपत्र।
|
BPSCL Selection Process: बीपीएससीएल सहायक प्रबंधक का सिलेक्शन कैसे होगा ?
सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को एक 90 मिनट के कंप्यूटर आधारित परीक्षण में शामिल होना होगा। जिसे पास करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे, जोकि साक्षात्कार होगा।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) - 90 मिनट
- साक्षात्कार
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस - 500 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विभागीय उम्मीदवार - शून्य रुपये
बीपीसीएल सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
पात्र उम्मीदवारों को केवल आईबीपीएस के माध्यम से बीपीसीएल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले आवेदन पोर्टल पर जाएं और वैध विवरणों का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य विवरणों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (यदि लागू हो) करें और आवेदन जमा करें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।