फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHEL Trichy Apprentice: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती, 12300 तक स्टाइपेंड

Mon, 17 Aug 2026 05:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BHEL Apprentice Recruitment 2026: बीएचईएल तिरुचिरापल्ली ने 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन शुरू हो चुके हैं और 12 सितंबर तक किए जा सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHEL Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे है। आवेदन बीएचईएल तिरुचिरापल्ली के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। ट्रेनिंग बीएचईएल तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में होगी।

530 पदों पर होगी भर्ती

अप्रेंटिस पद रिक्तियां
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 90
टेक्नीशियन अप्रेंटिस 60
ट्रेड अप्रेंटिस 380
कुल 530
 
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 90 पदों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 50, सिविल के 8, कंप्यूटर साइंस के 3, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 3, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 3, अकाउंटेंट के 13 और असिस्टेंट-एचआर के 10 पद हैं।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 60 पदों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 40, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 6, सिविल के 6, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 3 और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद शामिल हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस के 380 पदों में फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर के 20, मशीनिस्ट के 20, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 7, मोटर मैकेनिक के 12, मैकेनिक आरएंडएसी के 6 और COPA के 45 पद हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में पूर्णकालिक डिग्री जरूरी है। अकाउंटेंट के लिए बीकॉम और असिस्टेंट-एचआर के लिए बीए की योग्यता निर्धारित है। सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी हैं।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए हाईस्कूल पास होने के साथ संबंधित विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए। यहां भी सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस के लिए 60 फीसदी और एससी/एसटी के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए हाईस्कूल पास और NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में पूर्णकालिक ITI जरूरी है। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT मान्यता अनिवार्य है।

उम्मीदवार की संबंधित डिग्री, डिप्लोमा या ITI की योग्यता 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी हुई होनी चाहिए। डिस्टेंस लर्निंग, पार्ट टाइम, कॉरेस्पोंडेंस और सैंडविच कोर्स मान्य नहीं होंगे।

कितने साल वाले भर सकते हैं फॉर्म?

1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल को 3 वर्ष और कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी अन्य संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। एक साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी डिग्री, डिप्लोमा या ITI में प्राप्त अंकों को चयन का आधार बनाया जाएगा।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को भी पूरा करना होगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

श्रेणी मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 12,300 रुपये
टेक्नीशियन अप्रेंटिस 10,900 रुपये
ट्रेड अप्रेंटिस- फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि 11,040 रुपये
ट्रेड अप्रेंटिस- वेल्डर, COPA 10,560 रुपये

इसके अलावा तीनों श्रेणियों के अप्रेंटिस के लिए सब्सिडी वाली भोजन और हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क नहीं लगेगा

बीएचईएल की तीनों अप्रेंटिस भर्तियों के नोटिफिकेशन में किसी आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। यानी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अलग से फीस नहीं देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें