फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEDF Recruitment: बीईडीएफ मेरठ में 70,000 सैलरी वाली नौकरी; MSc-MTech वालों के लिए मौका, इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 02 Jun 2026 02:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BEDF Recruitment 2026: बीईडीएफ ने लैब एनालिस्ट और सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट समेत तीन पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 7 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें अधिकतर रिक्तियां मोदीपुरम, मेरठ के लिए हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BEDF Recruitment 2026: बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (BEDF) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर जरूरी दस्तावेजों के साथ ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई है।

विज्ञापन

BEDF Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
संस्था का नाम बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (BEDF)
पद का नाम विभिन्न पद
कुल पद 7
विज्ञापन संख्या 03/2026
आवेदन प्रक्रिया ईमेल
नौकरी का प्रकार संविदा आधारित
अंतिम तिथि 22 जून 2026
अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
वेतन ₹70,000 प्रति माह

किन पदों पर होगी भर्ती?

नोटिफिकेशन के अनुसार निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
 
पद का नाम रिक्तियां
लैब एनालिस्ट (DNA Lab) 1
लैब एनालिस्ट (Quality) 1
सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट 5
कुल 7

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

लैब एनालिस्ट (DNA Lab): उम्मीदवार के पास बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology), फूड टेक्नोलॉजी (Food Technology) या कैमिस्ट्री (Chemistry) में एमटेक (M.Tech) या एमएससी (M.Sc) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही फूड टेस्टिंग लैब में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव जरूरी है। डीएनए फिंगरप्रिंट (DNA Fingerprinting), जीएमओ डिटेक्शन (GMO Detection), डीएनए एक्सट्रैक्शन (DNA Extraction), पीसीआर (PCR) और आरटी-पीसीआर (RT-PCR) तकनीक का ज्ञान होना अनिवार्य है।

लैब एनालिस्ट (Quality): उम्मीदवार के पास फूड टेक्नोलॉजी या लाइफ साइंस में एमएससी या एमटेक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही फूड टेस्टिंग लैब में कम से कम 4 साल का अनुभव होना चाहिए। चावल की गुणवत्ता जांच का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट: उम्मीदवार के पास कृषिविज्ञान (Agronomy), बीज प्रौद्योगिकी (Seed Technology), (आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन) Genetic & Plant Breeding, (प्लांट का संरक्षण) Plant Protection, कृषि विस्तार (Agriculture Extension) या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फसल उत्पादन, जैविक खेती, कृषि विस्तार या कृषि विपणन क्षेत्र में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को एमएस ऑफिस जैसे ऑफिस सॉफ्टवेयर की जानकारी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को सभी पदों के लिए 70,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए। अधूरी जानकारी या गलत दस्तावेजों के साथ भेजे गए आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। इसलिए आवेदन प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करें।

आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ यहां देखें...
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • अपना बायोडाटा तैयार करें जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण शामिल हो।
  • जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी संलग्न करें।
  • ईमेल के सब्जेक्ट में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम स्पष्ट लिखें।
  • निर्धारित ईमेल आईडी पर आवेदन भेजें।
  • ध्यान रखें कि आवेदन 22 जून 2026 से पहले भेज दिया जाए।
  • भविष्य के लिए भेजे गए ईमेल की कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें