फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL ECI Vacancy: चुनाव आयोग में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, मासिक वेतन 24,356 रुपये; जानें पूरा विवरण

Fri, 20 Feb 2026 06:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ECI DEO Recruitment 2026: अगर आप कंप्यूटर चलाना जानते हैं, ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो भारत के चुनाव आयोग में आपके लिए शानदार अवसर है। बीईसीआईएल ने चुनाव आयोग के कार्यालय में तैनाती के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL DEO Vacancy 2026: यदि आप स्नातक हैं और कंप्यूटर संचालन में दक्षता रखते हैं, तो आपके लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में तैनाती के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। 

विज्ञापन


यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

पद से जुड़ी मुख्य जानकारी

 
  • पद का नाम: डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • कुल रिक्तियां: 10
  • कार्यस्थल: नई दिल्ली
  • मासिक वेतन: 24,356 रुपये

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बीईसीआईएल के माध्यम से होगी, जबकि उनकी तैनाती चुनाव आयोग के कार्यालय में की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

 
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष (अंतिम तिथि के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
  • आवश्यक कौशल:
    • कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान
    • एमएस एक्सेल का ज्ञान
    • अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति

संबंधित कार्य अनुभव या उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता मिल सकती है।

कैसे होगा सिलेक्शन?

भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में साक्षात्कार या कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अंतिम परिणाम बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होगा।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं। अन्य सभी वर्गों के लिए 295 रुपये का शुल्क, जो डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'Broadcast Engineering Consultants India Ltd, Noida' के नाम देय होगा।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड कर उसे सही ढंग से भरें, आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें और यदि शुल्क लागू हो तो डिमांड ड्राफ्ट जोड़ें। 

सभी कागजात एक लिफाफे में रखकर उस पर 'Advertisement No. 542' तथा 'Post Applied For: Data Entry Operator' स्पष्ट रूप से लिखें। आवेदन स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से 5 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक बीईसीआईएल, सेक्टर-62, नोएडा पते पर भेजना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें