फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS 2019: परीक्षा की तिथि आई सामने, प्रवेश पत्र को करें डाउनलोड

Thu, 16 May 2019 04:23 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने AIIMS 2019 MBBS प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 16 मई, 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आपको बता दें कि AIIMS MBBS 2019 प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी अर्थात 9:00 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगी।

विज्ञापन


यदि आप उन छात्रों में से एक हैं जो एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र करें और परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, परीक्षा की तिथि समस्त जानकारीयों से अवगत हो। अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विज्ञापन

AIIMS MBBS 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, शैक्षणिक पाठ्यक्रमों पर क्लिक करें।
चरण 3: नए पेज पर, MBBS वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और 'लॉगिन' बटन दबाएं।
चरण 5: अब आपका प्रवेश पत्र आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: अपने कॉल लेटर का प्रिंटआउट लें और परीक्षा के समय ले जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

एम्स एमबीबीएस 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें