Jharkhand: पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी, तभी एक अर्थमूवर (भारी निर्माण) ने पीछे से उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और अर्थमूवर के पहियों के नीचे आ गईं।
झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक भारी वाहन के नीचे आ गई, जब वह अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसा झरिया थाना क्षेत्र में कटरा मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन पर पति के साथ घर लौट रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी, तभी एक अर्थमूवर (भारी निर्माण) ने पीछे से उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और अर्थमूवर के पहियों के नीचे आ गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जो धनबाद कोर्ट में वकालत करती थीं। उनके पति को खोई चोट नहीं आई।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, ट्रकों में तोड़फोड़
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से अर्थमूवर को जब्त कर लिया। सिंदी के एसीडीपीओ आशीष कुमार सत्यम और झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने कोयला लोड करने ट्रकों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अर्थमूवर के चालक को जल्द पकड़ा जाएगा, जो मौके से फरार हो गया था और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।