फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 12 लाख बैंक में जमा कराने जा रहा था पेट्रोल पंप मालिक, बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या; पैसे लूटे

Mon, 02 Dec 2024 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहेबगंज (झारखंड)

सार

Jharkhand: झारखंड के साहेबगंज जिले में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे पैसे लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के साहेबगंज जिले में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे पैसे लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


बैंक पैसे जमा कराने जा रहा था पेट्रोल पंप मालिक
पुलिस के मुताबिक, यह घटना साहेबगंज जिले के ललवां क्षेत्र के तिनपहाड़ थाना क्षेत्र में हुई, जब शालीग्राम मंडल (78 वर्षीय) बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मंडल पर बाइक पर बैंक जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनके पास मौजूद नकद राशि लूट ली। 
 
पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
बारहरवा के उप क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मंडल के परिजनों ने दावा किया है कि वह करीब 12 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पेट्रोल पंप मालिक को मृत घोषित किया
घटना के बाद मंडल को राजमहल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शालीग्राम मंडल पेट्रोल पंप के अळावा कुछ अन्य व्यवसाय भी चलाते थे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें