फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बांधा और सामने किया पत्नी का गैंगरेप

Fri, 04 Oct 2013 04:24 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सभी दोषियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर मुजरिमों को एक साल अतिरिक्त सश्रम कारावास काटना होगा।

25 अप्रैल 2011 को दोषियों ने पति के सामने ही पुरुलिया से आईं महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। सातों युवक बारीनगर, टेल्को के रहने वाले हैं।

क्या है मामला?
पुरुलिया से एक दंपती 25 अप्रैल 2011 को अपने रिश्तेदार के घर बारीनगर, टेल्को आए थे। पति-पत्नी बारीनगर से शाम सात बजे टेल्को के थीम पार्क गए थे।

वहां सात युवकों ने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामला टेल्को थाना में दर्ज किया गया था।

पहली बार स्थानीय कोर्ट ने दी ऐसी सजा
दुष्कर्म में पहली बार स्थानीय कोर्ट ने दी ऐसी सजा स्थानीय कोर्ट द्वारा दुष्कर्म के मामले में दोषियों को पहली बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट ने थीम पार्क सामूहिक दुष्कर्म की घटना को शहर के लिए शर्मनाक व युवकों की हरकत को समाज के लिए गैर जवाबदेह माना है। अपर लोक अभियोजक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि निचली कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें