फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्डः खाना चुराने पर दो लड़कों की हत्या करने वाली महिला को हुई उम्रकैद

Sun, 08 Sep 2019 03:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड की एक अदालत ने एक अधेड़ उम्र की महिला को दो लड़कों को खाना चुराने पर जहर देकर मारने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना दुमका जिले में पांच साल पहले घटी थी।

विज्ञापन


अतिरिक्त लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि झारखण्ड में खाना चुराने पर दो लड़कों की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) पवन कुमार ने शनिवार को मुखी हेम्ब्रोम को दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा के साथ 27,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जिले के ढाका गांव में हेम्ब्रोम ने 19 नवंबर, 2014 को दो भाइयों- सात वर्षीय गणेश हंसदा और छह वर्षीय अविनाश हंसदा को अपने घर पर रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था और उन्हें जहर मिला हुआ भोजन परोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में यह पता चला कि महिला ने लड़कों को अपने घर से कथित तौर पर भोजन चुराने की सजा के रूप में जहर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें