झारखंड विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 से 25 नवंबर तक हो सकता है। इस बाबत कैबिनेट विभाग ने संसदीय कार्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है। आपको बता दें कि अब तक शीतकालीन सत्र का आयोजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होता था। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की वजह से बजट सत्र का आयोजन जनवरी 2017 में होना है। इस कारण शीतकालीन सत्र एक महीने पहले यानी नवंबर में आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है। 22 नवंबर को विधान सभा स्थापना दिवस ह। इनको लेकर विधानसभा सचिवालय व सरकार की अलग व्यस्तताएं होंगी। सूत्रों के अनुसार सभी दलों से इस बाबत विमर्श के बाद प्रस्तावित तिथि में बदलाव भी संभव है।
विभिन्न राजनीतिक दलों ने शीत कालीन सत्र को लेकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि विपक्षी दल इन बैठकों में सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाएंगे