झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली की तर्ज पर राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाएं लागू करने पर विचार कर रहे हैं। सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गई पहल उन्हें प्रेरणा देती हैं।
सोरेन ने शुक्रवार को केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात कर आप सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। सोरेन ने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ एक यादगार मुलाकात हुई। आप सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं बेहद शानदार हैं और मुझे काफी हद तक प्रेरित करती हैं। केजरीवाल से इन योजनाओं की बारीकियों को समझा है और इसी तरह की योजनाएं झारखंड में भी लागू करने का विचार है। सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।