फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम में लूट, गोलीबारी और चोरी के प्रयास के तीन मामलों का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 04:03 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट, गोलीबारी और चोरी के प्रयास से जुड़े तीन मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के 26 वर्षीय अनिल चातर उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट, गोलीबारी और चोरी के प्रयास से जुड़े तीन सनसनीखेज मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के क्योंझर जिले अंतर्गत बड़बिल थाना क्षेत्र के ठकुरानी टांकुरा निवासी 26 वर्षीय अनिल चातर उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनाओं में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

तीन गंभीर वारदात को दिया था अंजाम
आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पश्चिम सिंहभूम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पहली घटना जेटेया थाना क्षेत्र के कोटगढ़ चौक के पास 5 अक्तूबर की शाम घटी थी। वहां विभीषण तिरिया अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। उसी समय पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और विरोध करने पर कट्टे से गोली चला दी। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में 6 अक्तूबर को जेटेया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


मुर्गी फार्म में बंधक बनाने का प्रयास और लूटपाट
दूसरी घटना, नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित पचायसाई की है, जहां रुपेश ठाकुर के मुर्गी फार्म में बदमाशों ने घुसकर सुरक्षा गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाने की कोशिश की। वहां रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने दराज को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में भी 6 अक्तूबर को नोवामुंडी थाना में मामला दर्ज किया गया था। वहीं तीसरी वारदात तांतनगर थाना क्षेत्र में 6 अक्तूबर को हुई, जहां पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी इमामुद्दीन अंसारी की गर्दन पर चापड़ रखकर छह हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान लूट लिया गया था। इस मामले में 8 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

ये भी पढ़ें- बिहार: आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव में कहां, कौन चर्चा में? किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा मतपेटी में कल होगी बंद
विज्ञापन


विशेष छापेमारी टीम ने कसा शिकंजा
इन वारदात के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल चातर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें