फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वा: गांववालों ने कहा माओवादियों ने 7 लोगों को अगवा किया, पुलिस ने अफवाह बताया

Fri, 10 Nov 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
माओवादी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया और आसपास के इलाके से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कार्यकर्ताओं ने सात लोगों को अगवा किया है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक नक्सली इन्हें अपने साथ लेते गए। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


बूढ़ा पहाड़ और इसके आसपास के इलाकों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ीं हैं। गांव वालों के मुताबिक भंडरिया से लगभग 45 किलोमीटर दूर इस बस्ती से माओवादियों ने एक महिला समेत सात लोगों को अगवा कर लिया ताकि वे पुलिस की मुखबिरी न कर सकें। इस बस्ती में नौ परिवार रहते हैं।  

वहीं पुलिस प्रवक्ता और एडीजी आर.के. मल्लिक ने इस घटना से इनकार किया है और इसे महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि गढ़वा इलाके में ऐसी किसी भी घटना की खबर पुलिस के पास नहीं है। 
विज्ञापन


झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस बूढ़ा पहाड़ इलाके में साझा रूप से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले नक्सलियों का एक समूह गांव पहुंचा था और उन्होंने हर घर से एक बच्चे की मांग की थी। नक्सलियों की मांग से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें