फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति शो के नाम पर प्रभु बना कंगाल

Tue, 21 Nov 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
लालच बुरी बला है। स्कूल में पढ़ाए नैतिक शिक्षा के इस ज्ञान को भुला देने वाले लोग अक्सर ठगों के झांसे का शिकार हो जाते हैं। कोडरमा में एक व्यक्ति इसी लालच के चलते तुरंत करोड़पति बनने की चाहत में अपने जीवनभर की जमा पूंजी गंवा बैठा। 
विज्ञापन


झारखंड के कोडरमा के निवासी प्रभु महतो साढ़े चार करोड़ रुपये कमाने के लालच में 90 लाख रुपये गंवा बैठा। प्रभु महतो दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) में काम करते हैं। उन्हें एक फोन आया और फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) से बोल रहा है। उसने प्रभु को बताया कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं लेकिन पैसे देने के बदले में उल्टे उनसे ही पैसे की मांग की गई। 

लेकिन करोड़पति बनने की खबर सुनते ही महतो शायद अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए। प्रभु महतो ने फोन करनेवाले को धीरे-धीरे 90 लाख रुपये दे दिए और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन जब तक उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ठग लिया गया है तो वे साइबर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


महतो ने पुलिस को बताया कि साल 2013 से ही वह साइबर दुनिया में ठगी का शिकार बन रहे हैं। साल 2013 में उनके पास टीवी शो (केबीसी) के नाम पर फोन आया था। प्रभु से फोन पर ही सात सवाल पूछे गए जिसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि महतो एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं।  प्रभु महतो को भी यकीन हो गया कि वे केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बिना बैठे और कम्प्यूटरजी के सवालों का जवाब दिये बगैर ही एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं। 

प्रभु ने बताया कि इसके बाद से ही वह ठगों के गैंग के चंगुल में फंसते चले गए और रुपये देने के नाम पर प्रभु से रुपये मांगे जाने लगे। एक करोड़ रुपये की लालच में प्रभु ने उसे रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद बाद प्रभु को फिर से कॉल आया। सामने वाले व्यक्ति ने कहा लक्की ड्रॉ में प्रभु ने साढ़े चार करोड़ रुपये जीते हैं। इनाम की राशि पाने के लिए उन्हें प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। इस तरह 4 साल में कभी प्रोसेसिंग फीस, तो कभी टैक्स और अन्य खर्च के नाम पर ठग प्रभु महतो को बेवकूफ बनाते रहे और उनसे 90 लाख रुपये ऐंठ लिए। 

प्रभु महतो की शिकायत से पुलिस भी हैरान है। साइबर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस बात का पता लगाना है कि जिन लोगों ने प्रभु महतो को लूटा है, वे कहां हैं और कहां से अपना गिरोह चलाते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें