फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गृह मंत्री अमित शाह आज चाईबासा में करेंगे जनसभा को संबोधित, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अहम

Sat, 07 Jan 2023 12:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं की माने तो जनसभा के अलावा शाह कोर ग्रुप की बैठक भी करेंगे।   
विज्ञापन


गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुबर दास, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकों का आयोजन किया। दीपक प्रकाश ने बताया कि रैली के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शाह का प्रस्तावित दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम माना जा रहा है। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में सिंहभूम (एसटी) सीट हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें