फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के चतरा में दो बहनें तालाब में डूबीं; रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार सुबह दो बहनें एक तालाब में डूब गईं। पुलिस ने बताया कि घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव में हुई। पांच लड़कियां तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हुआ। लड़कियों की उम्र 8 से 12 साल के बीच रही होगी। उन्होंने बताया कि दो बहनें तालाब में डूब गईं, जिनकी पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवेन्ती कुमारी (8) के रूप में हुई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पिकअप वैन पलटने से लड़की की मौत, 24 घायल
इस बीच लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जनरेटर सेट और साउंडबॉक्स ले जा रही एक पिक-वैन के पलट जाने से 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस दौरान 24 लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास हुई। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जिन चार लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।

पलामू में ऑटोरिक्शा पलटने से 3 की मौत, 6 घायल
पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रदाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री खचाखच भरे हुए थे। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें