फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू मुर्गे को पकाकर खा गया चाचा, गुस्साए भतीजों ने ले ली जान

Sun, 23 Feb 2020 09:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड में एक मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, गिरदा ओपी में दो भाई इंदर और प्रह्लाद सिंह ने एक मुर्गा पाल रखा था। जिसे उनका चाचा पतिया सिंह (55)  बिना पूछे मारकर खा गया। इससे गुस्साए दोनों भतीजों ने चाचा की हत्या कर दी। बचाने आई चाची भागवती देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, इंदर-प्रह्लाद ने घर में मुर्गा पाला था, जिसे गुरुवार को उसका चाचा पतिया बिना पूछे मारकर खा गया। इस बात को लेकर शुक्रवार शाम चाचा-भतीजों में झगड़ा हुआ। चाची ने बीच-बचाव कर दोनों भतीजों को शांत कराकर वापस भेज दिया। लेकिन रात लगभग आठ बजे दोनों भतीजे पतिया के घर पहुंचे और धारदार हथियार से कई वार कर उसे मार डाला। 

पति को बचाने आई भागवती पर भी दोनों ने हमला कर दिया। जिसमें वो भी घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें