दादरी की जिस घटना को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा था वैसा ही एक वाक्या झारखंड लातेहर जिले में सामने आया है। जहां दो मुस्लिम पशु व्यापारियों को पशु पैंठ से लौटते समय मारकर एक पेड़ से टांग दिया गया। वारदात का आरोप पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर लगा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाक्या राजधानी रांची से 100 किलोमीटर दूर स्थित लातेहर के बालूमठ के जंगलों में अंजाम दिया गया। मरने वाले 35 साल के मोहम्मद मजलूम और 15 साल का किशोर आजाद खान आपस में रिश्तेदार थे और दुधारू पशुओं के लेनदेन का काम करते थे। हत्यारों ने बड़ी नृशंसता से उनकी हत्या की, दोनों के हाथ उनकी कमर के पीछे बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया।
लातेहर के एसपी अनूप बिरथरी ने बताया कि उन्हें जिस तरीके से मारा गया है उससे एहसास होता है कि हत्यारों की इनके प्रति गहरी नफरत रही होगी।