फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, दो लड़कियों की दर्दनाक मौत

Mon, 10 Oct 2022 01:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

सभी रिश्तेदार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एसयूवी कार में पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार की टक्कर में दो लड़कियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना सतबरवा इलाके की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार में नौ लोग सवार थे, सभी रिश्तेदार राज्य के गुमला जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एसयूवी कार में पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सतबरवा थाने के प्रभारी अधिकारी ऋषि कुमार राय ने बताया कि मरने वाली लड़कियों की उम्र चार और छह साल है।

उन्होंने बताया कि कार चालक समेत घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। अधिकारी ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें