झारखंड के पलामू जिले के लोहरी गांव में सांप के काटने से एक महिला और उनके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बसंती देवी और उनका बेटा सुरेश घर में सो रहे थे, तभी एक सांप ने उन्हें कांट लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम एन के गुप्ता ने कहा कि प्रशासन मृतकों के परिवार को सरकारी योजनाओं के माध्यम से मुआवजा और सभी सहायता पहुंचाएगा।