फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दुमका में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गूंगे-बहरे युवक की मौके पर मौत

Wed, 08 Oct 2025 01:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के पास यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुमका जिले के हंसडीहा-मोहनपुर रेलखंड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के समीप हुई, जहां दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक रामविलास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इसी थाना क्षेत्र के पोड़ेजोर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामविलास जन्म से ही गूंगा और बहरा था। बुधवार को वह अपने पशुओं को चराने के लिए रेललाइन के पास गया हुआ था। इसी दौरान दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अनजाने में रामविलास ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: ओबीसी छात्रों का हंगामा, तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर किया कल्याण विभाग के बाहर धरना

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन चालक ने काफी देर तक हॉर्न बजाया और गति भी धीमी कर दी थी, लेकिन युवक सुन नहीं पाने के कारण हॉर्न नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें