फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत, आठ घायल

Mon, 31 Oct 2022 07:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड के रामगढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हादसा रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां बेकाबू होकर मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और ट्रॉली घटनास्थल पर ही रह गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सभी लोग भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। मृतक भी भट्टे पर ही काम करते थे। मृतक मजदूर की पहचान मनोज यादव के रूप में की गयी है जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है वहीं अभी कुछ मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक एक महिला भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें