फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्दुआडीह में जहरीली गैस का संकट गहराया: कोल इंडिया चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Wed, 10 Dec 2025 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: धनबाद के केंदुआडीह में आठ दिनों से जहरीली गैस रिसाव बना हुआ है। कोल इंडिया चेयरमैन ने स्थल और राहत कैंप का निरीक्षण किया। गैस स्तर खतरनाक पाए गए, जबकि ग्रामीणों ने बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए त्वरित समाधान की मांग की।
 
विज्ञापन
कोल इंडिया चेयरमैन ने किया प्रभावित स्थल निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से जहरीली गैस का रिसाव जारी है, जिससे स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बीसीसीएल के तकनीकी दल समस्या पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक गैस रिसाव पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सका है। कई इलाकों में गैस का स्तर खतरनाक सीमा पार कर चुका है।

विज्ञापन

 
निरीक्षण में सामने आए खतरनाक स्तर
बुधवार को हालात की गंभीरता को देखते हुए कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा ने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एरिया-6 गेस्ट हाउस परिसर में गैस डिटेक्टर मशीन से 2000 पीपीएम जहरीली गैस दर्ज की गई, जबकि मस्जिद पट्टी क्षेत्र में 617 पीपीएम स्तर पाया गया, जो सामान्य मानकों से कहीं अधिक है।
 
ग्रामीणों की पीड़ा और प्रशासन से संवाद
चेयरमैन के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने अपनी परेशानियां साझा कीं और क्षेत्र में बिगड़ते हालात पर चिंता जताई। चेयरमैन ने कहा कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि गैस रिसाव की स्थिति बेहद गंभीर है और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- साहिबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने को ठहराया सही, बाबूलाल मरांडी क्या बोले?
 
राहत कैंप का भी किया निरीक्षण
सनोज कुमार झा ने हिन्दी भवन स्थित इगलदीप द्वारा संचालित राहत कैंप का भी दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चल रहे राहत कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों में नाराजगी, ठोस कार्रवाई की मांग
उधर, स्थानीय ग्रामीणों ने बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आठ दिनों से केवल निरीक्षण किए जा रहे हैं, लेकिन गैस रिसाव रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे। ग्रामीणों ने तकनीकी रूप से सक्षम और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें