फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बदमाशों को पकड़ने के लिए AK-47 लेकर कीचड़ में दौड़े SSP

Mon, 16 Oct 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में एक एसएसपी बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान एके-47 लेकर कीचड़ में ही उतर गए। बदमाशों को जवाब देने का उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मुठभेड़ रांची के जेएससीए इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई, जहां कार्रवाई को एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस बीच जब बदमाश जवाबी फायरिंग कर रहे थे, तो कुलदीप बंदूक लेकर नंगे पैर कीचड़ में उतर गए। उनके इस कदम की काफी तारीफ हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान रांची के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने सरेंडर कर दिया और बाद में एक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टले बरामद की है।
विज्ञापन


पढ़ें: लश्कर आतंकी वसीम शाह मुठभेड़ में ढेर, युवाओं की करता था भर्तियां: मुनीर खान

एसएसपी को बदमाशों की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद ऑपरेशन की देख रेख की। एसएसपी के पहुंचते ही कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि इन अपराधियों ने बीती रात एक फोटोग्राफर की भी हत्या कर दी थी। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि ये सभी पेशेवर अपराधी हैं और रांची में किसी चर्चित बिल्डर की हत्या के लिए आए थे। पुलिस ने बिल्‍डर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
  Two shooters arrested after fierce encounter by Ranchi Police leaded by SSP Kuldeep Dwivedi today near JSCA stadium. @JharkhandPolice pic.twitter.com/PzCeH37RW4 — Siddharth Banerjee (@siddharthranchi) October 15, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें