कुछ दिन पहले ही झारखंड में दो पशु व्यापारियों की नृशंसपूर्वक हत्या कर उन्हें पेड़ से लटकाने की खबर ने देशभर को हिला दिया था, मामले में हिंदूवादी संगठनों पर हत्या का आरोप लगा था।
अभी इस घटना की तपिश ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि ऐसी ही एक घटना ने सबको चौंका दिया। जहां कुछ लोगों ने पशु चोरी के आरोप में तीन आदिवासी भाइयों को पीट पीटकर मार डाला। मामले में पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के उदाजो गांव का है। जेटिया ब्लॉक में स्थित उदाजो गांव में यह घटना बीते 24 मार्च को घटित हुई। पकड़े गए सभी आरोपी भी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। पुलिस ने बताया कि संतन लागुरी और सूरजा लागुरी के शव लंबे समय तक चली खोजबीन के बाद जंगल में दो किलोमीटर अंदर जाकर मिले।