फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव: 21वीं सदी में भी अंगूठाछापों में माननीय बनने की होड़

Tue, 17 Dec 2019 02:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने झारखंड के पांच चरणों के चुनावों में भाग्य आजमा रहे 1216 उम्मीदवारों के हलफनामों का आकलन किया है। इसमें पाया गया कि 607 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो केवल 5वीं से 12वीं तक पढ़े हैं।

विज्ञापन


67 उम्मीदवार तो केवल पढ़ना और लिखना ही जानते हैं। वहीं 4 उम्मीदवार ऐसे हैं जो अनपढ़ हैं। केवल 528 जो कि कुल 43 फीसदी ही स्नातक और उससे अधिक पढ़े हैं। चुनाव मैदान में कुल 293 प्रत्याशी करोड़पति हैं।  

एडीआर के अनुसार चुनाव मैदान में सबसे ज्यादा 74 फीसदी युवा प्रत्याशी हैं, 335 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 22 पर गंभीर किस्म के अपराधों के आरोप हैं। 74 फीसदी प्रत्याशी 25 से 50 की उम्र के हैं।
विज्ञापन


जबकि 303 25 फीसदी की उम्र 51 से 80 वर्ष है। 12 ने अपनी उम्र की घोषणा ही नहीं की है। जैसे-जैसे हमारा गणतंत्र उम्रदराज हो रहा है, राजनीति में अपराधियों और धनबल का बोलबाला बढ़ रहा है।

विज्ञापन

दस आरोप सिद्ध अपराधी भी मैदान में

10 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले सिद्ध हो चुके हैं। 13 उम्मीदवारों पर हत्या का मामला दर्ज है। वहीं 52 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इन्हीं में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में 24 दावेदारों का दामन दागदार है। 5 के ऊपर दुष्कर्म जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
 

पार्टीवार आपराधिक उम्मीदवार

 
दल दागी प्रत्याशी (फीसद में)
भाजपा 44 
जेवीएम 42
कांग्रेस 52
एजेएसयू 44
जेएमएम 40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें