फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची के रेलवे प्लेटफॉर्म पर शिक्षक की हत्या

Sat, 18 Jan 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक स्कूल टीचर को गोली मार दी गई। मृतक टीचर का नाम प्रेम कुमार है जो देवघर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


हत्या शुक्रवार सुबह उस वक्त की गई जब वे दुमका-रांची इंटरसिटी से उतरे थे। माना जा रहा है कि हत्या के पीछे पैसों का लेन देन हो सकता है।

मृतक प्रेम जमुई में शिक्षक थे और देवघर के जसीडीह में रहता थे। उनका एक पांच साल का बेटा भी है।

हत्या प्लेटफॉर्म नंबर चार पर की गई। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

तमंचा सिर पर सटा कर गोली मारी गई जो पार निकल गई। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

इस घटना ने झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो ज़रूर, FIR भी दर्ज की और जांच भी जारी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

हैरानी की बात ये है कि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे तो हैं लेकिन खराब हैं, मेटल डिटेक्टर है लेकिन लोग उससे गुजरते नहीं। सवाल रेलवे पुलिस पर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें