फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमला की तनुप्रिया ने हासिल की IAS परीक्षा में 18वीं रैंक

Sat, 04 May 2013 06:05 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा 2012 में गुमला की डॉक्टर तनुप्रिया ने देश भर में 18वीं रैंक हासिल की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस परीक्षा में डॉक्टर तनुप्रिया झारखंड में टॉपर रही हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर तनुप्रिया हरियाणा के रोहतक में डॉक्टर के रूप में कार्य कर रही हैं। उनके पिता विमल किशोर गुमला में एलआईसी में सीनियर ब्रांच मैनेजर हैं। मां रूना किशोर हाउसवाइफ हैं।
विज्ञापन


बोकारो के अनुज सिंह को 74 वां स्थान मिला है। आइआइटी दिल्ली से इंजीनियरिंग किए हुए अनुज सिंह ने डीपीएस बोकारो से 12 वीं की परीक्षा पास की है।

झरिया राजबाड़ी रोड निवासी जर्नादन प्रसाद वर्णवाल के पुत्र मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को 156 वां स्थान मिला है।

परीक्षा में हजारीबाग के आकाश जैन ने 233 वां स्थान प्राप्त किया है। जमशेदपुर के हर्ष सिंह को 385 वां स्थान मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें